Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

घर में लगी आग में झुलस कर गृह स्वामी की मौत

आग लगने के असली कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच कराई जाएगी

18 Feb 2025

घर में लगी आग में झुलस कर गृह स्वामी की मौत

कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक इलाके में सोमवार रात भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त पीड़ित ने अपनी पत्नी और बेटी को बचा लिया, लेकिन खुद आग की चपेट में आकर बाहर नहीं निकल सके। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना साल्टलेक के डीए ब्लॉक में स्थित एक तीन मंजिला मकान की है, जहां सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। इस आग में घर के मुख्य सदस्य देवर्षि गंगोपाध्याय (47) की झुलसकर मौत हो गई। वह रेलवे में ठेकेदारी का काम करते थे। हादसे के समय वह घर की तीसरी मंजिल पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी निवेदिता गंगोपाध्याय और छह साल की बेटी दूसरी मंजिल पर मौजूद थीं। घर की पहली मंजिल पर एक टायर की दुकान भी थी।
प्राथमिक जांच में दमकल विभाग ने अनुमान लगाया है कि आग की शुरुआत तीसरी मंजिल से हुई, जहां फॉल्स सीलिंग का काम चल रहा था। माना जा रहा है कि ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली। दमकल अधिकारियों का यह भी शक है कि जलती हुई सिगरेट से आग लगी हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, फोरेंसिक टीम भी मौके से नमूने इकट्ठा करेगी ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस भी देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि इस हादसे की गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुखद घटना है। आग लगने के असली कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।"
देवर्षि गंगोपाध्याय के साले जयंत चटर्जी ने बताया कि जब आग लगी, तो परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच सका। दमकल कर्मियों ने भी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घर में लगी आग में झुलस कर गृह स्वामी की मौत
आग लगने के असली कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच कराई जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News